सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी के मेरीव्यू चाय बागान प्राथमिक विद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को बाल मजदूरी और गुड टच बेड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एनजीओ के माध्यम से बताया गया कि बाल मजदूरी के कारण बच्चे अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाते हैं, जिससे उनका भविष्य अधर में लटक जाता है। गुड टच बेड टच के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि मां को छोड़कर कोई भी व्यक्ति बच्चे के चार जगहों (मुंह, छाती, पैर के बीच का हिस्सा, पिछला भाग) को हाथ नहीं लगा सकता है। विद्यालय के हेड टीचर लाल साहब झा ने एनजीओ के माध्यम से संगोष्ठी के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि बच्चे इस ज्ञान से लाभान्वित होंगे।
