• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी व बुढागंज में तृणमूल कांग्रेस द्वारा अंचल सम्मेलन का किया गया आयोजित


विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

खोरीबाड़ी : आगामी पंचायत सभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में हलचल जारी है। सभी राजनीतिक पार्टीयों ने पंचायत पर कब्जा करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बताते चलें कि एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभी से ही पंचायत चुनाव पर कब्जा को लेकर अपनी कमर कस ली है तो वहीं दूसरी ओर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भी पंचायत पर कब्जा करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से लगातार सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जबकि चुनाव की तारीख अब तक घोषणा भी नहीं हुई है। इसी क्रम में मंगलवार को भी खोरीबाड़ी व बुढागंज अंचल में तृणमूल कांग्रेस का अंचल सम्मेलन आयोजित किया गया। इस संबंध में नक्सलबाड़ी प्रखंड -1 के हिन्दी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंबुज कुमार राय ने बताया कि आपसी रंजिश को भुलाकर आगामी तृस्तरीय पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को विजय बनाना है।

तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पापिया घोष ने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर पंचायत चुनाव, महकमा चुनाव जीतना ही होगा। तृणमूल सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगो को पूरी जानकारी दी गयी। पापिया घोष ने कहा आने वाले पंचायत चुनाव में पूरे राज्य में तृणमूल कांग्रेस का ही पंचायत पर कब्जा होगा। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टक्कर लेने के लिए राज्य में ममता बनर्जी जैसे नेता की जरूरत है। उन्होंने कहा तृणमूल कांग्रेस से बड़े बड़े नेताओं ने भी दीदी का साथ छोड़कर भाजपा में चले जाने के बाद भी दीदी का पैर नहीं डगमगाया और डटकर भाजपा का सामना किया। उन्होंने कहा विधानसभा में लोग भाजपा को भोट देकर समझ चुके हैं। उन्होंने पूरे राज्य में तृणमूल कांग्रेस की लहर तेज हो गई है। उन्होंने कहा राज्य पर भाजपा का कब्जा करने का सपना एक सपना ही रह गया। वो अब कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। जिसके कारण राज्य काफी तेजी से विकसित हो रहा है। आगे उन्होंने भाजपा पर हमला बोला और कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह पंचायत पर भी तृणमूल कांग्रेस का ही पल्ला भारी रहेगा। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के दार्जिलिंग जिलाध्यक्ष पापिया घोष, जिला किसान खेत मजदूर के जिलाध्यक्ष अमर सिन्हा, खोरीबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष हिरण्मय राय, सचिव दिलीप सिंह , बुढागंज अंचल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, प्रखंड युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *