Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तीन लड़की और एक लड़का हुआ लापता

Aug 29, 2021

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

यह घटना रोहतास जिले के करगहर से है जहां करगहर थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा गांव से तीन लड़की एवं एक लड़का लापता हो गया है। जिसको लेकर परिजनों ने करगहर थाने में आवेदन देकर खोजबीन के लिए गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया कि आज लगभग सुबह 4 बजे सभी मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, लेकिन काफी देर तक वह लोग घर नहीं आए। जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं इस मामले में परिजनों ने अपहरण की आशंका से भी इनकार किया है। लापता लड़कों एवं लड़कियों में शुकुलपुरा गांव से प्रमोद शुक्ला की 17 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी, 12 वर्षीय पुत्री कल्पना कुमारी एवं 10 वर्षीय पुत्र पवन कुमार शुक्ला तथा जयराम बैठा की 18 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!