• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पटना-भागलपुर किशनगंज, सीतामढ़ी में सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया समेत पूरे बिहार में आज तेल के दाम।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

बिहार में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए हैं। पटना, भागलपुर, आरा, मोतिहारी, किशनगंज, सीतामढ़ी समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल शनिवार को सस्ता हो गया। हालांकि गया समेत कुछ शहरों में तेल के भाव में हल्की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं।पटना में शनिवार को पेट्रोल के दाम में 53 पैसे और डीजल में 50 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई। भागलपुर में पेट्रोल 52 पैसे और डीजल 48 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया।

इसके अलावा अररिया, अरवल, बांका, आरा, बक्सर, मोतिहारी, जहानाबाद, किशनगंज, मुंगेर, बिहारशरीफ, सासाराम, सहरसा, सीवान, सीतामढ़ी और बेतिया में भी पेट्रोल-डीजल के भाव कम हुए हैं।

गया में पेट्रोल-डीजल 8 पैसे प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया। इसके अलावा औरंगाबाद, बेगूसराय, दरभंगा, गोपालगंज, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मधुबनी, समस्तीपुर और छपरा में भी तेल के रेट में हल्का इजाफा हुआ।

मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, जमुई, शेखपुरा और शिवहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को कोई बदलाव नहीं हुआ।

बिहार के अलग-अलग शहरों में 27 अगस्त 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर

अररिया 109.15 95.80
अरवल 107.88 94.63
औरंगाबाद 109.03 95.71
बांका 108.68 95.36
बेगूसराय 107.05 93.77
भागलपुर 108.02 94.75
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.72 95.42
दरभंगा 108.02 94.75
पू. चंपारण 108.56 95.25
गया 108.30 95.03
गोपालगंज 109.01 95.69
जहानाबाद 107.80 94.56
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.19 95.86
कटिहार 108.70 95.38
खगड़िया 107.69 94.43
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.88 95.57
मधेपुरा 108.35 95.05
मधुबनी 108.52 94.21
मुंगेर 108.82 95.50
मुजफ्फरपुर 107.98 94.70
नालंदा 107.70 94.47
नवादा 108.22 95.95
पटना 107.59 94.36
पूर्णिया 108.72 95.40
रोहतास 108.39 94.11
सहरसा 108.02 94.75
समस्तीपुर 107.67 94.41
सारण 107.90 94.65
सीवान 108.46 95.18
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.27 95.98
सुपौल 108.80 95.47
वैशाली 107.75 94.49
प. चंपारण 109.35 96.01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *