Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में दुष्कर्म की कोशिश, आरोपित गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम हरी सहनी है, जो खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक महिला अपने घर में अकेली सो रही थी, तभी आरोपित चुपके से उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।

महिला ने साहस दिखाते हुए किसी तरह उसे धक्का देकर खुद को बचाया। इसके बाद आरोपी मौका पाकर भाग निकला। महिला ने तुरंत खोरीबाड़ी थाना में आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये खबरें कहीं छूट तो नहीं गई

error: Content is protected !!