• Mon. Feb 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

जिले में शराब तस्करों और पियक्कड़ों के विरुद्ध उत्पाद विभाग का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे निरंतर जांच अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने गलगलिया चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उत्पाद निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि बिहार-बंगाल सीमा पर स्थित गलगलिया चेक पोस्ट पर सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह अपनी टीम के साथ वाहनों की सघन तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान बंगाल की ओर से आ रही एक कार और एक ‘मैजिक’ लोडर वाहन को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल 200.01 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। उत्पाद टीम द्वारा कार की तलाशी लेने पर 78.450 लीटर विदेशी शराब मिली। मौके से दो तस्करों, हीरु थात्मा और सफकत आलम, अररिया निवासी, को गिरफ्तार किया गया। ‘मैजिक’ लोडर वाहन से 121.560 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। चालक कालू मंडल, चकमारी, पश्चिम बंगाल निवासी, को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों गिरफ्तार तस्करों का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *