• Wed. Apr 15th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज के हनुमान नगर, मोतीबाग स्थित काली मंदिर के प्रांगण में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवक ललितेंद्र भारतीय ने कहा कि “डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।”

इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की।

कमलेश कुमार ने कहा कि “शिक्षा और समानता के बिना समाज का विकास संभव नहीं है और यही संदेश बाबा साहेब ने हमें दिया है।” विज्ञान शिक्षक रूपेश कुमार झा ने कहा कि “नई पीढ़ी को डॉ. आंबेडकर के विचारों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, ताकि एक समतामूलक समाज का निर्माण हो सके।”

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया, जिससे समाज में जागरूकता का संदेश फैलाया गया। कार्यक्रम में चर्चित अमीन, पद्मा भारतीय, सुनील कुमार झा सहित सैकड़ों मोतीबाग निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *