शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।
ठाकुरगंज(किशनगंज)भारत नेपाल सीमा की अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित भातगांव गलगलिया एसएसबी बीओपी में सीमा जागरण मंच की बहनों ने देश की सुरक्षा में लगे जवानों के हाथो में राखी बांध मनाया रक्षा बंधन उत्सव। भाई बहन का महापर्व रक्षा बंधन उत्सव के एक दिन पूर्व ठाकुरगंज सीमा जागरण मंच के सदस्य बहनों ने देश की सुरक्षा में लगे एसएसबी के जवानों को भारत नेपाल सीमा गलगलिया बीओपी में पर तैनात जवानों को राखी बांधी। ये जवान अपने परिवार से दूर हमलोग की रक्षा करते हैं। पर्व त्यौहार में भी अपने घरों से दूर रहते हैं। सभी बहनों ने भाई के रूप में जवानों को राखी बांधी। सभी जवानों ने बहनों को देश की रक्षा करने का वचन दिया। कार्यक्रम में तपन सिंह ने रक्षा बंधन गीत गाए और सभी ने वंदे मातरम् भारत माता की जय के नारे लगाए। एसएसबी बीओपी हेड पल्लव कुमार दास ने कहा की हमे आज बहुत खुशी हुई कि हमारे सीमा पर रहने वाली बहनों ने हमारे कलाइयों में राखी बांधी और हमे बहनों की कमी महसूस नहीं हुई। हमलोग देश के लिए हमेशा तैयार है। मौके पर पूर्व मुखिया गणेश राय किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह सीमा जागरण मंच प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू सिंह, पूर्व अध्यक्ष अरुण सिंह, हंसराज नखत, भाजयूमो पूर्व जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, युवा प्रमुख अतुल सिंह, प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित यादव, ने कहा की सीमा जागरण मंच हर वर्ष रक्षा बंधन उत्सव मनाते हैं। देश की सीमा की रक्षा करने वाले बहादुर जवानों को बहने राखी बांधती आईं हैं। हमलोग एसएसबी के जवानों का सहयोग करे। ये हमलोग के लिए अपने परिवार बच्चे बहने से दूर रहकर हमारी रक्षा करते हैं। मौके पर जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश हेमब्रेम सुंदर लाल सिंह, अनिल साह, दीना शर्मा, तपन सिंह, गोविंद पाहन, मदन लाल वर्मा, बहने शिखा सिंह, कल्पना महतो, पिंकी टुडू, लक्ष्मी टुडू, पांसुरी, बिनीता, पाहन, पूजा कुमारी, रबीता किश्कू, कविता मुर्मू, गुरुदेव महतो, सीताराम महतो, मुकेश सोरेन, आदि मौजूद रहे।
