Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास ऐंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

30 अक्टूबर 1485 – हेनरी टुडोर को इंग्लैंड का राजा बनाया गया. हेनरी सप्तम के नाम से पहचाने गए हेनरी टुडोर ने टुडोर वंश की स्थापना की और इंग्लैंड की शक्ति के विस्तार के लिए कई तरह से प्रयास किए।

30 अक्टूबर 1611-गुस्टॉफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।

30 अक्टूबर 1909 – भारत के भौतिक शास्त्री और परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक होमी जहांगीर भाभा का जन्म।

30 अक्टूबर 1961- रूस ने हाइड्रोजन बम में विस्फोट किया, जिसपर दुनियाभर में रोषपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।

30 अक्टूबर 1883- महान चिंतक और समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की मृत्यु हुई।

30 अक्टूबर 30 अक्टूबर 1945 – भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ था।

30 अक्टूबर 1956 – भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खोला गया था।

30 अक्टूबर 1974 – मोहम्मद अली ने जार्ज फोरमैन को हराकर विश्व हैवीवेट बाक्सिंग खिताब जीता।

30 अक्टूबर 1974- प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका बेगम अख़्तर की मृत्यु।

30 अक्टूबर 1991- अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने स्पेन में पश्चिम एशिया शांति सम्मेलन के दौरान अपने ऐतिहासिक भाषण में अरब जगत और इस्राइल को अपना अतीत भुलाकर शांति के रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

30 अक्टूबर 1994- बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत।

30 अक्टूबर 2001- लादेन के सम्पर्क में रहने के आरोपी 3 परमाणु वैज्ञानिकों को पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा।

30 अक्टूबर 2003 – ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा शुरू हुआ था।

30 अक्टूबर 2008- गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में एक के बाद एक कई बम धमाकों में 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु।

30 अक्टूबर 2013- तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *