जिलेवासियों में हर्ष की लहर, 10,000 रुपये की नगद राशि से हुए सम्मानित
भारत की राजधानी दिल्ली के छत्तरपुर एनक्लेव स्थित ट्रिबोली गार्डन्स में आयोजित 21वीं दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय ओपन ग्रैंडमास्टर शतरंज प्रतियोगिता – 2025 का भव्य समापन हुआ। ₹1.21 करोड़ की कुल इनामी राशि वाली इस प्रतियोगिता में भारत सहित 25 से अधिक देशों के 2554 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 24 अंतर्राष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर्स भी शामिल थे। यह आयोजन एशिया की सबसे बड़ी क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है।
प्रतियोगिता को तीन वर्गों — कैटेगरी ए, बी और सी — में विभाजित किया गया था। कैटेगरी सी में किशनगंज जिले के उभरते हुए शतरंज खिलाड़ी रोहन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया। इस श्रेणी में कुल 1253 खिलाड़ियों के बीच रोहन ने 7 खिलाड़ियों को हराया और 1 मुकाबला ड्रॉ खेला, जिससे उन्हें 7.5 अंक प्राप्त हुए। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने प्रतियोगिता में 45वां स्थान हासिल किया और ₹10,000/- की नगद राशि के साथ उन्हें पुरस्कृत किया गया।
इस सफलता की जानकारी जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव श्री शंकर नारायण दत्ता एवं प्रतियोगिता के आयोजन सचिव और ‘चेस क्रॉप्स’ के प्रमुख श्री कमल कर्मकार ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पंजाब, असम, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, झारखंड समेत देश के लगभग सभी राज्यों से खिलाड़ी शामिल हुए थे।
रोहन कुमार की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है। जिला शतरंज संघ के संरक्षक त्रिलोक चंद्र जैन, उपाध्यक्ष राजेश कुमार दास, सोमनाथ पांडे, डॉ. अशोक प्रसाद, डॉ. के.के. कश्यप, दिनेश पारीक, रफी अहमद, मोहम्मद तारिक अनवर, अविनाश अग्रवाल, श्रीमती रिंकी झा, बासुकी नाथ गुप्ता, विशाल जैन, मनीष दफ्तरी, पंकज भार्गव, अतुल रौशन, तहफीमूर रहमान, सुजय मिश्रा, अभिषेक मंडल, सन्नी मजूमदार, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. (प्रो.) लिपि मोदी, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, श्रीमती रचना कुमारी, श्रीमती कविता दास, श्रीमती मोनिका साहा सहित जिले के कई गणमान्य जनों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply