Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग, 17 अप्रैल 2023, जाने कैसी रहेगी की आज दिनचर्या।

जन्मपत्री, जातक विशेषज्ञ पंडित सुधीर कुमार आचार्य का पूरा प्रोफाइल और रिव्यु यहाँ देखें

राष्ट्रीय मिति चैत्र 27, शक संवत 1945, वैशाख, कृष्ण द्वादशी, सोमवार, विक्रम संवत 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 04। रमजान 25, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 अप्रैल सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। द्वादशी तिथि अपराह्न 03 बजकर 47 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 28 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।

ब्रह्म योग रात्रि 09 बजकर 07 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 03 बजकर 47 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 08 बजकर 52 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार – सोम प्रदोष व्रत 2023।

सूर्योदय का समय 17 अप्रैल 2023 : सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 17 अप्रैल 2023 : शाम 6 बजकर 47 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 17 अप्रैल 2023 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 1 बजकर 3 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 18 मिनट तक। अमृत काल शाम 7 बजकर 1 मिनट से 8 बजकर 30 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 17 अप्रैल 2023 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 1 बजकर 3 मिनट से 1 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 35 मिनट से 4 बजकर 25 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!