सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
पलामू जिले के एक दारोगा ने थाने में आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने वाले दारोगा का नाम लालजी यादव है। उन्हें तीन दिन पहले सस्पेंड किया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक दारोगा ने झारखंड के पलामू जिले के नवा बाजार थाने में आत्महत्या की है। वह 2012 बैच के दरोगा थे। वह झारखंड की राजधानी रांची के बुढ़मू थाने के थानेदार भी रह चुके थे।
जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले लालजी यादव को नवा बाजार थाना प्रभारी पद से हटाया गया था। फिलहाल सस्पेंड क्यों किया था ये जानकारी सारस न्यूज़ के पास नहीं है।
अभी तक आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।