Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा इकाई ठाकुरगंज ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पूर्व जिलाध्यक्ष मोतीलाल सराफ को किया स्मरण।

सारस न्यूज टीम, सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

भारतीय जनता पार्टी व जनसंघ जिला किशनगंज के संस्थापक सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष मोती लाल सराफ के निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भाजपा इकाई ठाकुरगंज द्वारा दिगंबर जैन धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर व स्व मोती लाल सराफ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता संयुक्त रूप से भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय सिंह व नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने किया। संचालन भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने किया। शोक सभा मे समाजसेवी शेखर चंद्र अग्रवाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अभिनव मोदी, पुर्व मुखिया मोहन लाल सिंह, मुख़्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी, भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज सिंह, जिला महामंत्री तरुण सिंह ने कहा कि किशनगंज जिला में भाजपा को स्थापित करने से लेकर आम लोगों के बीच पार्टी की स्वीकार्यता बनाने में मोती लाल सराफ की सराहनीय भूमिका रही। स्वर्गीय मोती लाल सराफ 1998 से 2002 तक किशनगंज भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। इनके अध्यक्षीय कार्यकाल में किशनगंज लोकसभा से 1999 में भाजपा ने जीत हासिल किए और सैयद शाहनवाज हुसैन सांसद बनकर भारत सरकार में मंत्री बने। भाजपा नेता अजित दास, व्यवसाई मंच जिला संजोजक राजेश करनानी, अनिल महराज, माधव त्रिपाठी ने कहा कि 1995 में ठाकुरगंज व बहादुरगंज से भाजपा विधायक की जीत में मोती लाल सराफ की अग्रणी भूमिका रही थी।

1980 में भाजपा के स्थापना होने के बाद किशनगंज जिला में भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं तथा जनसंघ के भी जिला में संस्थापक सदस्य रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी, भाजपा वरिष्ठ नेता लालकृष्णआडवाणी व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय कैलाशपति मिश्रा के सानिध्य में इन्होंने जिला में संगठन सींचने कार्य किया।

श्रद्धांजलि सभा मे उपस्थित होने वालो में भाजपा वरिष्ठ नेता सिपाही यादव, नंदकिशोर गाड़ोदिया, पूर्व मुखिया नवल सिंह किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह, हंसराज नखत, मंडल अध्यक्ष दरप लाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष बुलैन सिंह, बिनोद यादव, प्रदीप जैन, नरेश जैन, अरुण सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश साह, मनमोहन साह, जवाहर सिंह, महामंत्री भरत महतो, हरि पंडित, जिला पार्षद निरंजन राय, अतुल सिंह, गोपेश यादव, गुड्डू सिंह, पप्पू तिवारी, निरंजन मंत्री, खोखा सरकार, बादल कुंडू, महिला नेत्री चंदना मजूमदार व साधना हलदर इंद्रजीत चौधरी, हीरा सिंह, राहुल पासवान, कुलभूषण सिंह, दीना शर्मा, सुबोध सिंह, असरफी महतो आनंद गोस्वामी, क्लाइमेट टुडू, धर्मेंद्र दास, अमृत मंडल, उपेंद्र सिंह, चंद्रकांत पटेल, पुष्प राज सिंह, शुभम गुप्ता, रोहन राय, शिव नाथ सिंह, गोपाल सिंह, विजय साह, लालू पासवान, राजकुमार पासवान, बाबुल दे सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!