• Wed. Apr 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज शहर की युवतियों व महिलाओं द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का किया गया आयोजन।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

रोग मुक्त जीवन जीने के लिए ठाकुरगंज स्थित स्थानीय हरगौरी सभागार में शहर की युवतियों व महिलाओं द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के लोगो समेत अन्य इलाकों से आये लोगो ने भाग लिया। इस शिविर में पहुंचे लोगो का निःशुल्क जांच के उपरांत सेमिनार आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि लुधियाना (पंजाब) के डाइटिशन साहिल शर्मा पहुंचे। उन्होंने उपस्थित लोगों को अपने जीवन मे फिट रहने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय के भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग खान पान पर विशेष ध्यान नही दे रहे हैं। लोग अपने खान पान में मुख्य रूप से जंक फूड व तले भुने चीजो का इस्तेमाल अधिक कर रहे हैं। जो लोगो को बीमारी की ओर ले जा रहा है। इन सभी चीजों के सेवन से लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। वही मोटापा लोगो को रोगी बना रहा है। जिसका नतीजा है हॉस्पिटल में मरीजों की संख्या अधिक होना। इसी मोटापे के कारण लोग शुगर, ब्लड प्रेसर, कैंसर के अलावे कई घातक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बढ़े हुए फैट को कम कर हम निरोग जीवन जी सकते हैं। खाने में अधिक सलाद, फल के साथ साथ बिना तेल मसाले का भोजन खाकर हम अपने शरीर को फिट रख सकते हैं। उन्होंने खान पान में न्यूट्रिशन के इस्तेमाल की सलाह लोगो को दिया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्य आयोजक ईशा झा द्वारा डाइटिशन साहिल शर्मा को मोमेंटो व उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर वैलनेस कोच गौरभ अरोड़ा, मंजीत अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, सुमन भारती, मनोज कुमार पासवान, रौशन कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य आयोजक ईशा झा के अलावे मुसर्रत जहां, सबिता अग्रवाल, बेसरबाटी पंचायत की मुखिया अनुपम ठाकुर, यशराज आदि ने महती भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *