Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ड्यूटी के दौरान मानवता की रक्षा करने वाले किशनगंज पुलिस के कई पदाधिकारी हुए सम्मानित

Jul 8, 2021

किशनगंज पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने आज ऐसे पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया है। जिन्होंने ड्यूटी के दौरान उल्लेखनीय कार्य कर ‘मेन इन यूनिफार्म’ के मानवीय पक्ष को स्थापित किया है। जिन पर जिले को गर्व है और उनके कार्यों की प्रशंसा सोशल मीडिया पर हो रही है। उन सम्मानित पदाधिकारियों में किशनगंज थाना अध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान, और ठाकुरगंज थाना के सब इंस्पेक्टर उदय कुमार शामिल हैं।
एसपी कुमार आशीष के मुताबिक आधी रात में सिल्लीगुड़ी से लौट रहे आमिर अली के गाड़ी की तेल खत्म हो गई और वो बीच रास्ते में फंस गए। रात के सन्नाटे में उन्होंने पुलिस को कॉल किया और उन्हें तुंरन्त मदद मिली। जिसके बाद वो आराम से घर लौटे। आमिर अली की ये आप बीती खूब वायरल हुई। इसके बाद पुलिस का अलग चेहरा सबके सामने आया। इसके अलावा सड़क किनारे लावारिस हालत में रह रही एक बुजुर्ग महिला की मदद करने पर पुलिस जवान की तस्वीर जबरदस्त वायरल हुई थी। जिसे देश दुनिया में रह रहे लोगों ने बेहद सराहा था। आज उन पुलिस पदाधिकारियों को बड़ा सरप्राइज मिला है। जिसके बारे में खुद मानवता के सिपाहियों को भनक नहीं थी।
बहरहाल, बात बात पर पुलिस की आलोचना करने वालों के लिए आज नजरिया बदलने का दिन है। आपको किशनगंज पुलिस का ये रूप अवश्य पसन्द आया होगा। सहयोग की भावना रखिए, मानवता के साथ शानदार सेवा की गारंटी एसपी कुमार आशीष के कार्यकाल में मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!