सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन खोरीबाड़ी थाना और ट्रैफिक विभाग की ओर से सोमवार को खोरीबाड़ी जेआर हिंदी हाई स्कूल के स्कूली बच्चों को लेकर सेफ ड्राइव सेव लाइफ के तहत खोरीबाड़ी में जागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान खोरीबाड़ी थाना प्रभारी मंतोष सरकार, ट्रैफिक विभाग के ओसी मनिंद्रनाथ बर्मन , धनंजय राय समेत अन्य मौजूद थे। ओसी मनिंद्रनाथ बर्मन ने कहा सेफ ड्राइव सेव लाइफ को लेकर जागरूकता संदेश दिया और दोपहिया वाहन चलाते समय सभी वाहन चालकों को हेलमेट जरूर पहनने की आपील की। ओसी मनिंद्रनाथ बर्मन ने कहा सड़क यातायात नियमों का पालन करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। हमारा उद्देश्य है हर व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का पालन करें जिससे ट्रैफिक हादसों में कमी आए। उन्होंने कहा ट्रैफिक पुलिस की ओर से हेलमेट पहने चालकों को समय -समय पर सम्मानित भी किया जाता है। दूसरे लोग भी ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक हों सकें।थाना प्रभारी मंतोष सरकार ने कहा सेफ ड्राइव सेव लाइफ के तहत ट्रैफिक पुलिस की विभिन्न टीमें अपने -अपने जगहों पर आए दिन लोगों को जागरूक कर रही है। लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार ट्रैफिक पुलिस की ओर से रैली का आयोजन किया जाता है। इस दिन भी जागरूकता रैली के माध्यम से रिक्शा, आटो रिक्शा, टैक्सी व बस चालकों सहित आम जनता को ट्रैफिक रूल्स और रेगुलेशन से अवगत करवाया कराया गया।
