Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ताड़ी उत्पादन से जुड़े लोगों के सर्वेक्षण को लेकर आयोजित की गई बैठक।

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।

बुधवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय की कौशल विकास केंद्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार की अध्यक्षता में ताड़ी उत्पादन से जुड़े लोगों के सर्वेक्षण को लेकर बैठक आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ विकास मित्र, जीविका से जुड़े कर्मी एवं प्रखंड क्षेत्र के चौकीदारों ने हिस्सा लिया। सभी को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ताड़ीबंदी एवं शराबबंदी से बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं। वैसे लोगों के लिए बिहार सरकार द्वारा सतत जीविकापार्जन योजना के द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। उन लोगों को चिन्हित कर उन्हें नीरा उत्पादन से जोड़ा जाएगा इसलिए बिहार सरकार ताड़ी उत्पादन से जुड़े लोगों का सर्वेक्षण किया जाना है। सर्वेक्षण कार्य से संबोधित लोगों को प्रपत्र क उपलब्ध कराया गया एवं सभी लोगों को समय सर्वेक्षण कर प्रपत्र भरकर प्रखंड मुख्यालय को उसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सर्वेक्षण दल में तीन-तीन व्यक्ति शामिल होंगे। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार, अंचल अधिकारी ओमप्रकाश भगत प्रखंड के अन्य कर्मीगण मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!