Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा कार्यकर्त्ता ने थाना का घेराव कर किया प्रदर्शन

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी बीडीओ ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा नेताओं ने खोरीबाड़ी थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कंचन देवनाथ व अन्य कार्यकर्ताओं ने राज्य भर में 12 घंटे की हड़ताल के समर्थन में सोमवार को खोरीबाड़ी बीडीओ कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने कंचन देवनाथ सहित 11 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया । इसके बाद शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा ने एक रैली निकाली। इसके बाद थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर फांसीदेवा-खोरीबाड़ी के भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू, नेशनल काउंसिल के मेंबर गणेश देवनाथ समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!