सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
शहर में होर्डिंग चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सिलीगुड़ी पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम यूदिप सिंह, मानिक दास और राजकुमार उर्फ भोबेश पासवान बताया गया है। ये तीनों सिलीगुड़ी के निवासी है।
जानकारी के अनुसार अब तक शहर से लगभग 100 से अधिक होर्डिंग की चोरी हो चुकी है। रात के अंधेरे में बदमाशों का एक गिरोह शहर के अंदर से छोटे – बड़े होर्डिंग की चोरी कर रहे थे। लेकिन किसी को कुछ पता नही चल रहा था। इधर, होर्डिंग लगाने वाली कंपनी को जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला। इस विषय में सिलीगुड़ी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई। वहीं, शिकायत के आधार पर जांच में जुटी सिलीगुड़ी थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने सीसीटीवी की सहायता से 24 घंटे के अंदर इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भोबेश पासवान एक कुख्यात अपराधीयों के लिस्ट में शामिल है। शहर से होर्डिंग चोरी कांड में वो मुख्य आरोपी है। उसी ने अपनी योजना के तहत एक गिरोह को तैयार किया थ। जो रात के समय शहर से चोरी कर होर्डिंग के लोहे की बिक्री कर रहे थे। इस बीच गिरफ्तार तीनों आरोपियों को रविवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की गई है। दूसरी तरफ, इस होर्डिंग चोरी मामले में और कितने लोग शामिल है पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।