Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस कार्यक्रम, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

सारस न्यूज, अररिया।

भारतीय जनता पार्टी अररिया जिला कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अररिया जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया गया और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण व योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता

इस अवसर पर भाजपा बिहार प्रदेश के मंत्री स्वदेश यादव, भाजपा अररिया जिला के पूर्व अध्यक्ष संतोष सुराणा, जिला महामंत्री प्रताप नारायण मंडल एवं कृष्ण कुमार सेनानी, जिला उपाध्यक्ष सुधीर भगत और नवीन यादव, अररिया नगर अध्यक्ष संजय अकेला, जिला मंत्री नीरज झा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, प्रदीप पासवान, संजीव कुमार पासवान, जयप्रकाश गुप्ता, सुमित ठाकुर, उमेश मेहता, सुमित झा और सुंदरम ऋषिदेव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

24 फरवरी को भागलपुर में पीएम मोदी और सीएम नीतीश के कार्यक्रम की तैयारी

पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भागलपुर आगमन को लेकर अररिया जिला के कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

14 फरवरी को महत्वपूर्ण बैठक

प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव ने बताया कि 14 फरवरी को भागलपुर में अररिया जिला अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, कोर कमेटी सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद, सांसद एवं प्रदेश पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी को निर्धारित समय पर उपस्थित रहना आवश्यक होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

error: Content is protected !!